उत्तराखंड

कांग्रेस ने ‘आज की चिट्ठी’ अभियान का किया शुभारंभ

देहरादून । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को ‘आज की चिट्ठी’ अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत हर रोज अलग-अलग विषयों पर प्रधानमंत्री और राज्य की धामी सरकार को चिट्ठी भेजी जाएगी।

शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात, महानगर अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी, शीशपाल विष्ट, गरिमा दसौनी ने ‘आज की चिट्ठी’ पोस्टकार्ड अभियान का पत्रकारों की मौजूदगी में शुभारंभ किया।

इस दौरान माहरा ने बताया कि कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। इसी के तहत आज की चिट्ठी का शुभारंभ किया है। यह चिट्ठी हर दिन अलग-अलग विषयों पर लिख सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। सीमा सुरक्षा, जोशी मठ आपदा, अंकिता भंडारी मामले, खनन, भर्ती परीक्षा,राज्य की कानून व्यवस्था सहित अन्य विषय शामिल रहेंगे। केन्द्र से जुड़े विषयों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के विषयों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम भेजा जाएगा। इसके राज्यव्यापी अभियान के तहत जिला से लेकर ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं के विषय को लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button