दिल्ली/एनसीआर

टुकड़े-टुकड़े गैंग के एजेंडे पर काम कर रही है कांग्रेस : भाजपा

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर टुकड़े-टुकड़े गैंग के एजेंडे को बढ़ाने का आरोप लगाया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत की संप्रभुता और अखंडता को लेकर विवादित बयान दिया है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस के पास कर्नाटक के विकास का विजन नहीं है।

यादव ने कहा कि भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज चुनाव आयोग से मुलाकात कर सोनिया गांधी द्वारा दिए गए बयान से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की है। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस राष्ट्र विरोधी कृत्य के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से साथ भाजपा के मीडिया इंचार्ज अनिल बलूनी और पार्टी नेता तरुण चुग चुनाव आयोग पहुंचकर सोनिया गांधी की शिकायत की है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपने बयान में कर्नाटक की संप्रभुता की बात की थी। जबकि संप्रभुता राष्ट्र की होती है। कांग्रेस कर्नाटक को राष्ट्र से ‘अलग’ मानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button