मध्यप्रदेश

गुवाहाटी पहुंचे कमलनाथ, मां कामाख्या के किया दर्शन एवं पूजन

गुवाहाटी । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ शुक्रवार सुबह बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

कांग्रेस नेता कमलनाथ भूपेन कुमार बोरा और प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ हवाई अड्डे से सीधे मां कामाख्या मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने मां कामाख्या की पूजा-अर्चना की। कामाख्या मंदिर में दर्शन पूजन के कमलनाथ पुनः हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उन्होंने एपीसीसी के पदाधिकारियों के साथ काफी देर तक पार्टी की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की। इसके बाद एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन बोरा और कमलनाथ कर्नाटक के नवनिर्वाचित सरकार के मुखिया सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए बेंगलुरू के लिए रवाना हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button