उत्तर प्रदेशबलरामपुर

रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च, फिर भी सेड से गिर रहा पानी

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय का प्रमुख बलरामपुर रेलवे स्टेशन के पुनरुद्धार के लिए करोड़ों रुपए व्यय किए गए हैं । इसके बावजूद भी रेलवे स्टेशन पर लगाए गए एस्बेस्टस सेड से वर्षा का पानी स्टेशन के अंदर गिर रहा है, जिससे यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । यात्रियों का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद यदि यह स्थिति बनी है, तो निश्चित रूप से सरकारी धन का बंदर बांट किया गया है । इससे स्पष्ट है कि मानक के अनुसार कार्य नहीं कराए गए हैं । जानकारी के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलरामपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया है. जिसके तहत स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस किया गया है । इस स्टेशन के आधुनिकीकरण में 10.78 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं । उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही टीन सेड में लगभग एक दर्जन जगहों से वर्षा का पानी गिर रहा है । बलरामपुर में हुई पहली बारिश ने ही पुनर्निर्माण की पोल खोल कर रख दी है । यात्रियों द्वारा पुनर्निर्माण कार्य में किए गए घोटाले की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button