कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश । पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर महानगर ऋषिकेश के कांग्रेस जनों ने नगर निगम स्थित राजीव गांधी पार्क में स्थित मूर्ति पर सफ़ाई कर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड के शहीदों को याद करते हुए वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
रविवार को नगर निगम स्थित पार्क में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह और कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखकर 21वीं सदी के आधुनिक भारत के शिल्पी, आधुनिक सोच व दूरदर्शिता से देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया। राजीव गांधी एक ऐसे कर्मयोगी रहे हैं, जिनकी जीवन यात्रा में मानवता, सहजता, सरलता, निष्छलता के कई मुकाम रहे हैं। राष्ट्रहित उनके चिंतन के केन्द्र में था। उन्होंने इतिहास के कैनवास पर अपनी अनूठी और अमिट छाप छोड़ी। ये देश राजीव गांधी जी के किये कार्यों को कभी नहीं भुला सकता ।
महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम तिवारी और पूर्व प्रदेश सचिव विमला रावत ने कहा कि राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनमें सादगी और दृढ़ता के आदर्श का समावेश था।






