मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौधरोपण, बरगद, आम और करंज के पौधे लगाए

भोपोल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने रोजना पौधरोपण के संकल्प क्रम को जारी रखते हुए बुधवार को श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, आम और करंज के पौधे रोपे।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) दिनेश अंगरिया ने पौध-रोपण किया। दीपक पसारी और दीपाली पसारी ने अपनी विवाह वर्ष-गाँठ तथा मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ के कैमरामेन सलीम मिर्जा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। देवास की वंदे-मातरम संस्था के सर्वश्री सर्वेश शर्मा और शिवम शर्मा ने भी पौध-रोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button