मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने बदले विदिशा और डिंडौरी जिलों के अध्यक्ष, आदेश जारी

भोपाल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विदिशा और अशोकनगर जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। दोनों जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश भी शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विदिशा और डिंडोरी में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। विदिशा में राकेश कटारे और डिंडौरी में अशोक पडवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के हस्ताक्षर वाले नियुक्ति पत्र शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button