हम सब महिलाएं मिलकर फिर से नरेन्द्र मोदी को बनाएंगे प्रधानमंत्री :लाजवंती झा

बेगूसराय । भाजपा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा है कि बिहार में सुशासन की सरकार में ना बहन सुरक्षित है, ना मां और ना ही कोई भाई। जो सरकार हमारी बहनों को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सके। वैसी सरकार को हम बहनें क्यों वोट देंगे।
बखरी विधानसभा क्षेत्र के राटन में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हम लोग फिर पूरी ताकत भाजपा को वोट देंगे, मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे। 2025 में बिहार में भी भाजपा का कमल खिलाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार में जीविका दीदियों का पैसा बिहार सरकार नहीं दे रही है। जबकि, इनका पैसा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नियत समय पर भेजती है। मोदी ने घर-घर शौचालय बनवा कर महिलाओं को सम्मान दिया। आवास योजना दिया, मुफ्त में राशन दे रहे हैं। इसलिए फिर से एक बार हम सब तन-मन से एकजुट होकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने अपील किया कि 50 की संख्या में महिलाओं की टोली बनाकर हर गांव में घर-घर जाएं और नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास के कार्यों की चर्चा करें।
अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोजनी भारती ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभालते के बाद पिछले नौ वर्षों में भारत के विकास के क्षेत्र में इतिहास रचने का काम किया है। हमारा देश काफी मजबूत हुआ है। इसलिए फिर से सभी बहनें मिलकर मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाएंगे।






