मनोरंजन
आदिपुरुष’ को लेकर हिन्दू महासभा ने पुलिस से की शिकायत

लखनऊ । फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर देशभर में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। इन सबके बीच हिन्दू महासभा ने हजरतगंज कोतवाली में शिकायती पत्र देकर फिल्म निर्माताओं से लेकर सभी के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।
हिन्दू महासभा के शिशिर चतुर्वेदी ने रविवार को हजतरगंंज कोतवाली में एक शिकायती पत्र पुलिस को दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ जिलों के कई सिनेमाघरों में लगी है। इस फिल्म सनातन धर्म का, प्रभु श्रीराम, मां सीता, हनुमान और भगवा ध्वज का अपमान किया गया है। फिल्म का चित्रण और कलाकारों के वेशभूषा, डॉयलाग, शब्दो का चयन, असल रामायण का गलत प्रस्तुतीकरण किया है। इस फिल्म को सनातनियों को अपमानित करने के उदृेश्य से बनायी गई हो। फिल्म इंड्रस्टी लगातार सनातन को अपमानित करती हुई चली आ रही है।






