उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

अटल जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़:जिले में बुधवार को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा आशीष श्रीवास्तव की अगुवाई में बाबागंज अटल पार्क स्थित प्रतिमा की साफ-सफाई के साथ दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि कल यानी 25 दिसम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती के अवसर पर सभी बूथों पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया जाएगा। साथ ही सातों विधानसभा में 25 से 31 दिसम्बर तक अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें 27 तारीख को सदर विधानसभा मे अटल पार्क में ही अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी की स्मृतियों की चर्चा करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का प्रयास करें। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, विशाल विक्रम सिंह, संतोष मिश्र, राजेश सिंह, रूचि केशरवानी, पवन गौतम, अंशुमान सिंह, आशीष जायसवाल, साधु दुबे, रजत सक्सेना, आलोक गर्ग, पंकज सिंह, संतोष सिंह, अनुराग मिश्र समेत काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button