विदेश

क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे कार्लोस अल्कराज

लंदन । दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज शुक्रवार को क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

स्पेन के 20 वर्षीय स्टार खिलाड़ी अल्कराज ने बल्गेरियाई अनुभवी ग्रिगोर दिमित्रोव को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 6-4, 6-4 से हराया। पिछले साल विंबलडन चैंपियनशिप में 16वें राउंड में पहुंचने वाले अल्काराज सेमीफाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी सेबेस्टियन कोर्डा से भिड़ेंगे।

32वीं रैंकिंग वाले कोर्डा ने क्वार्टरफाइनल में ब्रिटिश नंबर 1 कैमरून नोरी को 6-4, 7-6 (1) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

मैच जीतने के बाद अल्कराज ने कहा, “उन तीन टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए जो मैंने ग्रास कोर्ट पर खेले थे, मैं कह सकता हूं कि वह मेरा सबसे अच्छा मैच था।”

दूसरे सेमीफाइनल में डेनमार्क के होल्गर रून का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button