उत्तराखंड

पूसीरे कुछ विशेष ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाएगी

गुवाहाटी । पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ विशेष ट्रेनों के परिचालन और कुछ की सेवाओं को विस्तार करने का निर्णय लिया है। विशेष ट्रेन सेवाओं को दोनों दिशाओं से चलाया जाएगा।

विशेष रेल सेवाओं के विस्तार के संबंध में पूसीरे के सीपीआरओ सब्यसाची ने रविवार को बताया है कि ट्रेन संख्या 07046 (सिकंदराबाद-डिब्रूगढ़) स्पेशल की सेवाओं को 3 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को सिकंदराबाद से डिब्रूगढ़ जाने के लिए 05 ट्रिप यात्राओं के लिए बढ़ाया जाएगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 07047 (डिब्रूगढ़-सिकंदराबाद) स्पेशल की सेवाओं को 6 जुलाई से 3 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार को डिब्रूगढ़ से सिकंदराबाद जाने के लिए 05 ट्रिप यात्राओं के लिए विस्तार किया जाएगा। दोनों तरफ की यात्रा के दौरान विशेष ट्रेनें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाया शिमलगुड़ी, डिमापुर, लमडिंग, ग्वालपारा टाउन, अलीपुद्वार, न्यू जलपाईगुड़ी, रामपुरहाट, खड़गपुर, भुवनेश्वर, विशाखपट्टणम और विजयवाड़ा होकर चलेंगी।

ट्रेन संख्या 09525 (ओखा-नाहरलगुन) समर स्पेशल की सेवाओं को 4 जुलाई से 29 अगस्त तक 09 ट्रिप यात्राओं के लिए बढ़ाया जाएगा, जो प्रत्येक मंगलवार को ओखा से नाहरलगुन के लिए रवाना होगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09526 (नाहरलगुन-ओखा) समर स्पेशल की सेवाओं को 8 जुलाई से 2 सितंबर तक 09 ट्रिप यात्राओं के लिए विस्तार किया जाएगा, जो प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से ओखा के लिए रवाना होगी। दोनों तरफ की यात्रा के दौरान उक्त ट्रेनें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाया हारमती और रंगापाड़ा नार्थ होकर चलेंगी।

ट्रेन संख्या 08047 (सांतरागाछी-गुवाहाटी) फेस्टिवल साप्ताहिक स्पेशल की सेवाओं को 7 जुलाई से 28 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को 04 ट्रिप यात्राओं के लिए विस्तार किया जाएगा। इसी तरह, ट्रेन संख्या 08048 (गुवाहाटी-सांतरागाछी) फेस्टिवल साप्ताहिक स्पेशल की सेवाओं को 8 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को 04 ट्रिप यात्राओं के लिए गुवाहाटी से संतरागाछी तक जाने के लिए विस्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button