दिल्ली/एनसीआर

एसओएल के छात्रों की मांगों को लेकर अभाविप ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को एसओएल की विभिन्न शैक्षणिक मांगों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के एग्जामिनेशन विभाग के बाहर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग की। एसओएल के विद्यार्थियों को लम्बे समय से परीक्षाओं एवं परिणाम से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए अभाविप ने एसओएल का एक अलग परीक्षा विभाग बनाये जाने की मांग भी प्रशासन से की है।

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध एसओएल (मुक्त शिक्षा विद्यालय) दूरस्थ शिक्षा का केन्द्र है। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण इसमें पढ़ने वाले छात्रों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अभाविप ने इन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए आज एसओएल मेन गेट से लेकर एक्जामिनेशन विभाग तक मार्च निकाल कर एग्जामिनेशन विभाग के सामने विरोध प्रदर्शन किया व एग्जामिनेशन ओएसडी अजय अरोड़ा को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button