उत्तराखंड
सो रहे पति-पत्नी छत गिरने से मलबे में दबे

हरिद्वार । कई दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते लोगों के सामने कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगी है। इसी के साथ हादसे भी होने लगे हैं। दो दिन पूर्व कनखल के लाटो वाली इलाके में जहां एक दीवार भरभरा कर कार पर गिर गयी थी ताे वहीं जुर्स कंट्री कालोनी में सड़क धंसने से एक कार उसमें समा गई थी।
ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान में घर में सो रहे एक पति-पत्नी के ऊपर छत का मलबा आ गिरा। चीख पुकार मचने पर दूसरे कमरों में सो रहे परिवार के सदस्यों ने मलबे से उन्हें निकाला। लोग आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर भागे। वहां दोनों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा ज्वालापुर में ही एक अन्य घर की छत का एक बड़ा हिस्सा भी टूटकर नीचे गिर गया।






