उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों से मिलकर भावुक हो गये। इस दौरान वे हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा, इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button