दिल्ली/एनसीआर

मणिपुर में महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । मणिपुर में दो महिलाओं से हुए दुर्व्यवहार के मुद्दे को लेकर गुरुवार को महिला कांग्रेस व भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रही वीभत्स घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि महिला अस्मिता की रक्षा के लिए उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना की निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button