कानपुर की पूनम ने गोरखपुर की प्रिया को जबरदस्त पटकनी देकर दंगल में लहराया अपना परचम
दंगल में मुख्य अतिथि के तौर पर खासतौर से गुसयारी प्रधान असरार खान मौजूद रहे

हमीरपुर/ जन एक्स्प्रेस। मौदहा के खण्डेह गांव में चल रहे महोत्सव के दंगल में कानपुर की पूनम ने गोरखपुर की प्रिया को जबरदस्त पटकनी देकर कानपुर का परचम लहराने में कामयाबी हासिल की। महोत्सव में बीरादेव मंदिर कैम्पस में दिवाली नृत्य के साथ ही हवनपूजन के बाद विराट दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि खण्डेह अपनी पुरानी तहजीब के लिए जाना और पहचाना जाता है। करीब पांच सौ साल पुराने रामजानकी मंदिर, शिवालय मंदिर कैंपस में करीब चार सौ बीघा जगह में फैले सागौन के पेड़ों की खूबसूरती देखते बनती है। इस मौके पर इनामी दंगल में दूरदराज से आये पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाते हुये मौजूद लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाबी हासिल की। वही दंगल में बांदा से आये नीरज पहलवान बांदा केसरी, जबकि हुकुम पहलवान कुसमरा बुंदेलखंड केसरी की कुश्ती बराबरी पर रही। वही कानपुर से आई पूनम ने गोरखपुर की प्रिया को धराशायी कर दिया। जबकि अयोध्या से आयी माही पहलवान को हरियाणा की निर्जला ने धराशायी कर दिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद, ग्राम प्रधान गुसियारी असरार अहमद खान अनुराग दुबे,अशोक दुबे, जनार्दन द्विवेदी, प्रधान कामता प्रसाद श्रीवास खासतौर से मौजूद रहे l






