उत्तराखंड

मूसलाधार बारिश के कारण तीर्थ नगरी की गली मोहल्ले हुए जलमग्न

ऋषिकेश । मूसलाधार बारिश के चलते ऋषिकेश तीर्थ नगरी के गली मोहल्ले ग्रामीण क्षेत्र सहित राजकीय चिकित्सालय में जलभराव के कारण मरीजों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ऋषिकेश क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र श्यामपुर में खेतों में पानी भर गया। ऋषिकेश के तमाम बाजार भी पूरी तरह से जलमग्न हो गए। इतना ही नहीं नटराज चौक और गोरा देवी चौक से आने वाले शहर की और पानी के कारण जीवनी माई मार्ग, रेलवे रोड, देहरादून मार्ग की तमाम सड़कें नाली नाले चौक हो जाने के कारण सड़कों पर पानी बहता रहा। जिसने जल निगम के किए जा रहे सीवरेज व्यवस्था के दावों की पोल खोल कर रख दी। इससे शहर का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया इतना ही नहीं जलभराव के कारण राजकीय चिकित्सालय का मुख्य गेट और ब्लड बैंक के सामने मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राजकीय चिकित्सालय में देहरादून मार्ग से आने वाले पहले गेट पर नाले पर जी-20 के दौरान डाले गए स्लैब के कारण नाले नालियां पूरी तरह चोक हो गईं। इसका पानी अस्पताल में घुस रहा है, जिससे मरीजों को भी अस्पताल में अपना उपचार कराने के लिए पहुंचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button