उत्तराखंड

पलेठी गांव में पेयजल किल्लत, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

गोपेश्वर । दशोली विकासखंड के पलेठी के ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। पानी की किल्लत के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल चमोली जिलाधिकारी से मिला तथा उन्होंने ग्रामीणों को पेयजल सुविधा मुहैया करवाने की मांग की।

ग्रामीण देवेंद्र फरस्वाण ने बताया कि उनके गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन तीन किलोमीटर लाइन बिछने के बाद आगे का काम पिछले चार माह से बंद है। उनका कहना है कि गांव तक पहुंचने के लिए बीच में सेमडुंग्रा एक गांव पड़ता है वहां के ग्रामीण अपने खेतों के रास्ते पेयजल लाइन ले जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं जिससे उनके गांव तक जल जीवन मिशन की योजना नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीणों के साथ ही ठेकेदार ने भी कई बार सेमडुंग्रा के ग्रामीणों से बातचीत की है लेकिन वे अपनी बात पर अड़े हुए हैं। इससे पेयजल लाइन आगे नहीं बढ़ पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button