उत्तराखंड

नाबालिग का अपहरण करने वाला पुलिस गिरफ्त में

हरिद्वार । नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपहरण करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। 19 अगस्त को झगरेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग का बहला फुसलाकर अपहरण करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज नाबालिग को बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम रामनिवास पुत्र जोगेंद्र निवासी निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ झबरेड़ा, हरिद्वार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button