दिल्ली/एनसीआर

सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत के इस्तीफे की मांग को लेकर सिविल लाइन स्थित उनके आवास के बाहर बुधवार को प्रदर्शन किया। इनमें बड़ी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता और कई बड़े पदाधिकारी भी शामिल हुए। दरअसल, भाजपा किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित दिल्ली सरकार के पूर्व अधिकारी के साथ मंत्री की संलिप्तता का आरोप लगा रही है।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को ही प्रेस वार्ता कर आह्वान किया था कि कार्यकर्ता कैलाश गहलोत के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

सिविल लाइन स्थित मंत्री कैलाश गहलोत के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस पूरे मामले में दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने उस अधिकारी को आगे बढ़ाया और प्रमोशन दिया, जिसने महीनों तक एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 13 अगस्त को इस व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज हुई थी लेकिन दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button