मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने जन-प्रतिनिधियों के साथ किया पौधरोपण

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में गुरुवार को राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, गुलमोहर और गूलर के पौधे लगाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पौध-रोपण में टीकमगढ़ के जनप्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी व गोपाल सिंह राय तथा भिण्ड के इकबाल अली, रामनांद शर्मा, शैलेष सक्सेना, श्याम कुमार जाटव और राजगढ़ के जगदीश पवार एवं कमल शर्मा भी शामिल हुए। चौहान के साथ जनसम्पर्क संचालनालय के भगवान सिंह तथा मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ की गीता सिंह ने अपने पुत्र अभिनव सिंह के जन्म दिवस पर पौधे रोपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button