बहराइच

बहराइच : किसान संस्थापक नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर किया रक्तदान

बहराइच: मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किसान संस्थापक नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर रक्तदान किया। दर्जनों किसानों ने रक्तदान करते हुए लोगों को इसके लिए प्रेरित भी किया।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में स्थित ब्लड बैंक डॉक्टर वैभवी सिंह ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद किसान नेता महेंद्र सिंह की जयंती पर किसानों ने जिला अस्पताल पहुंचकर दर्जनों की संख्या में रक्तदान किया।

प्रदेश सचिव ने बताया कि यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर जिला अस्पताल पहुंच कर रक्तदान किया। साथ ही लोगों से रक्तदान के लिए अपील की। इस दौरान लैब टेक्नीशियन रवि चंद्र श्रीवास्तव, राम रूप प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button