मध्यप्रदेश

प्रियंका गांधी मंडला में कांग्रेस की विशाल जनसभा को करेंगी संबोधित

भोपाल:-  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज (गुरुवार) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। वे यहां मंडला में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी उनके साथ सभा में मौजूद रहेंगे
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा एवं कमलनाथ गुरुवार को दिल्ली से विशेष विमान विमान द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे जबलपुर आएंगे और यहां से नेताद्वय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रथान कर पूर्वान्ह 11.45 बजे मंडला पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12 बजे रामनगर में आयोजित कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रियंका दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला से रवाना होकर 1.45 बजे जबलपुर पहुंचेंगी और यहां से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button