बिहार

तेजस्वी यादव ने कहा- पीएम मोदी को देश का सबसे बड़ा कलाकार….

बिहार:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने के बाद भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी की विराट रैली के मंच पर लालू यादव के छोटे बेटे और राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से विदेश तक असफल बताया। उन्हें देश का सबसे बड़ा कलाकार कहा। उन्होंने कहा कि हमारी महागठबंधन सरकार ने बेरोजगारी हटाते हुए नियुक्ति पत्र बांटना शुरू किया तो देश के सबसे बड़े कलाकार ने देखादेखी करते हुए नियुक्ति पत्र बांटना शुरू कर दिया। उन्होंने जातीय जनगणना को वैज्ञानिक बताया और गरीब-पिछड़ों से एकजुट रहने का आह्वान किया।

मेरे काम को देखकर भाजपा बदल रही अपना एजेंडा
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार हमारे वहां गठबंधन के सरकार के द्वारा दिए जा रहे नौकरियों से घबराकर अपना एजेंडा बदल दी है। अब हिंदू मुस्लिम के बजाय केंद्र सरकार भी जनता को रिझाने के लिए नौकरियों के लुभाने वादे कर रही है। तेजस्वी यादव ने अरविंद केजरीवाल मामले पर बोलते हुए कहा कि इस देश में जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा, सरकार उसके पीछे ईडी और सीबीआई लगा देगी। हम लोग की सरकार भी लगातार बिहार में नियुक्तियां बांट रही है। आने वाले दिनों में केंद्र सरकार मेरे पीछे भी ईडी और सीबीआई लगाने से पीछे नहीं हटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button