मनोरंजन

फिल्म’एनिमल’ देखने के लिए युवाओं की सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़….

मुरादाबाद: महानगर के सिनेमाघरों में शुक्रवार को फिल्म एनिमल देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी। इसे लेकर युवाओं में उत्साह दिखा। वे फिल्म की तारीफ करते नजर आए। महानगर के वेव मॉल, पीवीआर सिनेमा और मिगलानी जैसे- प्रमुख सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। फिल्म के शो की बुकिंग हाउसफुल रही।

वेव मॉल के प्रबंधक भूपेंद्र बाली ने बताया कि बीते कुछ माह सिनेमाघरों के लिए अच्छे रहे हैं। इस साल कुछ बड़ी फिल्म रिलीज हुई हैं। इनसे सिनेमाघरों के कारोबार में तेजी आई है। पठान, गदर-2, टाइगर-3 ने सिनेमा प्रेमियों को सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर किया है। अब एनिमल फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह है। रविवार तक शो के टिकटों की बुकिंग हो चुकी है।

पठान से लौटी सिनेमाघरों में रौनक
कोरोना काल के बाद लोगों की पसंद बदल गई थी। लोग ओटीटी को प्राथमिकता दे रहे थे। सिनेमाघर खुलने के बाद भी लोग इनमें फिल्म देखने से कतरा रहे थे। उधर, बाहुबली के बाद साउथ फिल्मों का क्रेज बढ़ना। इसके बाद बॉलीवुड के बुरे दिन शुरू हो गए। 2023 बॉलीवुड और सिनेमाघरों के लिए अच्छा रहा। वेव सिनेमा के प्रबंधक ने बताया कि शाहरुख खान की फिल्म पठान को महानगर के लोगों ने खूब पसंद किया। पठान ने हिंदी फिल्म की वापसी कराई। इसके बाद सन्नी देओल की गदर ने सिनेमाघरों को अच्छा बिजनेस दिया। इसके बाद जवान भी खूब चली, अब एनिमल से सिनेमा प्रबंधकों को खूब उम्मीद है। पहले दिन एनिमल इनकी उम्मीद पर खरी उतरी है। उम्मीद है फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी।

3 दिन पहले से शुरू हुई टिकट बुकिंग
पहला शो देखने के लिए लोगों में उत्साह अधिक रहा। इसके लिए लोगों ने सिनेमाघरों में तीन दिन पहले ही टिकट बुक कर लिए थे। वेव मॉल में फिल्म देखने वाले राहुल चौधरी, अंकुर, अंकित ने बताया कि फिल्म बहुत अच्छी है। इसको आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं। फिल्म की कहानी और अभिनेता रणबीर कपूर की एक्टिंग दोनों ने गदर मचाया है। बॉबी देओल ने कमबैक से फिल्म में दिल जीत लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button