बहराइच

बैंक ने पैसा दिया एटीएम में डालने को कर्मचारियों ने खेल लिया सट्टा

7 लाख 45 हजार 550 रुपए के घोटाले की पुष्टि होने पर कंपनी मैनेजर ने दो कर्मियों पर दर्ज कराया मुकदमा

बहराइच। जिले में आईपीएल सट्टा के नाम पर 7 लाख 45 हजार 550 रुपए का घोटाला उजागर हुआ है। इस मामले में जांच के बाद आप की पुष्टि होने पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध धोखाधड़ी तथा गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीतापुर की एक कंपनी की ओर से जिले में संचालित एटीएम में रुपए डालने के लिए नगदी भेजा जाता है। इस नकदी को एटीएम में डालने के बजाय दो कर्मचारियों ने आईपीएल सट्टा खेल लिया और रुपए हार गए। जांच में खुलासा होने पर मैनेजर ने दो लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।

सीतापुर में सीएमएस इन्फोसिस्टम लिमिटेड कंपनी का संचालन होता है। इस कंपनी के द्वारा जिले में संचालित एटीएम में नगदी कैश डाला जाता है। कंपनी के मैनेजर अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को शिकायती पत्र देकर कहा है कि शहर के कोतवाली देहात के सूफीपुरा जजेज कॉलोनी निवासी विनय तिवारी पुत्र भगवान प्रसाद और कोतवाली नगर के मोहल्ला खत्रीपुरा निवासी महेश कुमार पुत्र आदित्य प्रसाद उसके कंपनी में कस्टोडियन के पद पर तैनात थे।

इन कर्मचारियों की ओर से जिले के विभिन्न बैंक द्वारा संचालित एटीएम में नकदी रुपए डाला जाता है। मैनेजर का कहना है कि 745550 रूपये उन्हें एटीएम में डालने के लिए दिया गया। लेकिन कर्मचारियों ने एटीएम से रुपए निकाल कर आईपीएल में सट्टा लगा दिया। आईपीएल सट्टा में सभी लाखों रुपए हार गए। इसकी जानकारी होने पर चार अप्रैल 2023 से आठ अप्रैल के मध्य अंकित शुक्ला से जांच कराई गई। जांच में पुष्टि होने पर मैनेजर ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में पुष्टि होने के बाद भी रुपए वापस नहीं दिया जा रहा है।

सीतापुर जनपद के गुमराह मऊ बांग्ला पोस्ट ऑफिस का मैनेजर अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर के पानी टंकी और अस्पताल चौराहा स्थित एक्सिस बैंक, डिगिहा स्थित आईसीआईसी बैंक के एटीएम में पैसा डालना था। जिसमें सभी ने सट्टा खेल लिया। इसकी जानकारी दूसरे सहयोगी को भी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button