उत्तराखंड

भाजपा,कांग्रेस और बसपा नेताओं का कटा टिकट

देहरादून:  जिला पंचायत सदस्य पद पर प्रत्याशियों की घोषणा होते ही भाजपा, कांग्रेस और बसपा में घमासान मच गया है। टिकट कटने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के खिलाफ बहादराबाद में प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कई ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा। तीनों पार्टी के नेता टिकट कटने के बाद निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं।

अपनी-अपनी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी

सलेमपुर महदूद-1 में भाजपा से डॉ. धर्मेंद्र अपनी पत्नी किरण के लिए टिकट मांग रहे थे। मंगलवार की सुबह मना कर दिया गया। बसपा से संपर्क हुआ और उन्हें बसपा ने टिकट दे दिया। भाजपा ने मंजू देवी को उम्मीदवार बनाया है। इसी सीट से संदीप चनालिया और बहादराबाद के मंडल महामंत्री देवेंद्र अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। टिकट कटा तो दोनों नेता बगावत पर आ गए। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बहादराबाद काली माता मंदिर पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए भाजपा और पूर्व ज्वालापुर भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ नारेबाजी की है।

कार्यकर्ताओं ने कहा उनकी अनदेखी की गई

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला पंचायत चुनाव में उनकी अनदेखी की गई है। पुतला दहन करने वालों में देवेंद्र कुमार मंडल महामंत्री, संदीप चनालिया, कुलदीप कुमार नौटियाल, मनोज कुमार, रोहित कुमार, विजेंद्र कुमार, हार्दिक, अजीत कुमार, विनीत, पिंकी वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संदीप चनालिया ने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है।

कांग्रेस नेता ने कहा, टिकट पर 15 लाख भारी

उधर, बहादराबाद ब्लॉक की औरंगाबाद सीट से बसपा नेता दीवान चंद कमल अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन खड़क सिंह की पत्नी आशा सिंह को टिकट दे दिया गया। दीवान सिंह ने बसपा के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button