देश
AAP ने पत्र लिखकर मांगी थी सुरक्षा!
गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं। लेकिन केजरीवाल और पुलिस के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल हो गया। प्रचार के लिए ऑटो से जा रहे अरविंद केजरीवाल को पुलिस की तरफ से सुरक्षा का हवाला देते हुए रोका गया। इसी दौरान बहस हो गई। पूरे मामले का वीडियो खुद गुजरात आप ईकाई ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेय़र किया है। वीडियो में सुना जा सकता है कि सीएम केजरीवाल कह रहे हैं कि आप मुझे कैद कर रहे हैं। मैं जनता का आदमी हूं। हमें सुरक्षा नहीं चाहिेए।






