देश
दशहरा रैली में अनुशासित तरीके से हों शरीक
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले धड़े पर तंज करते हुए कहा कि भगवा ध्वज किसी व्यक्ति के दिल में होना चाहिए, केवल हाथ में नहीं। भाजपा और शिंदे धड़ा अक्सर ठाकरे पर आरोप लगाता रहा है कि वह सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा) से हाथ मिलाकर हिंदुत्व की विचारधारा से समझौता कर रहे हैं। अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘देश में लोकतंत्र और हिंदुत्व के संरक्षण के लिए हमें भगवान की ओर से दिया गया यह एक अवसर है।






