उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

आईजी ने माघ मेला तैयारियों को लेकर की बैठक, दिया निर्देश

जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़: जिले में पुलिस लाइन स्थित सई काम्प्लेक्स में शुक्रवार को आईजी प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा ने आगामी माघ मेला-2026 के दृष्टिगत जिले में यातायात डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, होल्डिंग एरिया, भीड़-प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक किया। जिले में आगमन पर आईजी को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर सहित भव्य स्वागत एवं सलामी दी गई। एसपी दीपक भूकर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। आईजी अजय कुमार मिश्र ने एसपी दीपक भूकर के साथ सई कॉम्पलेक्स में बैठक में मेला अवधि के दौरान जनसामान्य की सुविधा, सुरक्षा, यातायात सुगमता तथा श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक (सीओ सिटी) प्रशान्त राज, सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, सीओ लालगंज आशुतोष मिश्रा, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, सीओ सदर करिश्मा गुप्ता तथा सीओ कुण्डा अमरनाथ गुप्ता उपस्थित रहे। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आगामी माघ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुचारू आयोजन हेतु सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button