उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

महाशिवरात्रि के मद्देनजर सहायक पुलिस अधीक्षक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

जन एक्सप्रेस/प्रतापगढ़: जिले में आगामी पर्व महाशिवरात्रि पर शिवालयों व प्रमुख धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था व सुविधा को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। धार्मिक स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर है ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न उतपन्न हो। उसी क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक ( सीओ सिटी ) प्रशांत राज ने नगर कोतवाली इलाके के मां बेल्हा देवी मंदिर के साथ ही मोहनगंज स्थित देवघाट मंदिर ( शिव मंदिर ) परिसर का विस्तृत रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, प्रकाश व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों एवं संबंधित व्यवस्थापकों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की और उन्हें सतर्क रहने तथा किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button