उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस में भीषण सड़क हादसा: घने कोहरे में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 3 गंभीर घायल

जन एक्सप्रेस/हाथरस: जनपद के चन्दपा थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा–अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों वाहनों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही चन्दपा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक कोयला लादकर आगरा से अलीगढ़ की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक अलीगढ़ से आगरा की दिशा में आ रहा था। चन्दपा थाना क्षेत्र में घने कोहरे के चलते दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

घायलों की पहचान वीरेंद्र पुत्र राजपाल निवासी अहमदपुर, जिला मथुरा और पप्पू पुत्र सज्जन सिंह निवासी कठमुरी, जिला आगरा के रूप में हुई है। हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button