देश

अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस की अपनी लड़ाई

कांग्रेस में अध्यक्ष पद की खोज और इसको लेकर जारी अटकलों का दौर लगातार जारी है। पहले अशोक गहलोत की तरफ इनकार, फिर दिग्विजय की एंट्री के बाद नाटकीय मोड़ में आज अचानक से मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हो गए। फिर आखिरकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का प्रस्ताव पार्टी नेताओं अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, एके एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक ने किया था। इस बीच, दिग्विजय सिंह, जो पहले कांग्रेस के शीर्ष पद की दौड़ में थे, उन्होंने घोषणा की कि वह पार्टी अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे और इसके बजाय अपने वरिष्ठ मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का प्रस्ताव करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर मचे घमासान पर बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कुल मिलाकर ये(गांधी परिवार) यही चाहते हैं कि कोई भी सामने ना आए और आखिर में ये हमारे सिर पर ही जिम्मेदारी आए। ये सिर्फ लोगों को बताने के लिए है कि हम गांधी परिवार से अलग अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। ये(कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव) कांग्रेस की अपनी लड़ाई है। हमें इससे कुछ लेना-देना नहीं है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button