देश

महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को घेरा

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को लेकर राजनीति कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली का मुद्दा उठाया है। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार आईसीसी प्रमुख पद के लिए सौरव गांगुली का नामांकन नहीं भेज कर उन्हें इस प्रक्रिया से वंचित रखा है। इसके साथ ही उन्होंने इसे शर्मनाक राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया। इसके अलावा ममता बनर्जी ने महंगाई को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कहा कि गुजरात में चुनाव है इसलिए वहां दूध के दाम नहीं बढ़े बाकी अन्य राज्यों में बढ़ा दिए गए।

अपने बयान में ममता ने कहा कि अभी गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, गुजरात में चुनाव के कारण अमूल के दूध की कीमत में वहां बढ़ोतरी नहीं हुई है। गुजरात छोड़कर बंगाल सहित अन्य राज्यों में इसकी कीमत बढ़ाई गई। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि 24 और 25 अक्टूबर को राज्य में काली पूजा की छुट्टी रहेगी। 30 और 31 अक्टूबर को राज्य में छठ पूजा छुट्टी रहेगी। गांगुली के मामले में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बनर्जी ने कहा कि अगर प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी इस तरह वंचित रखा जाता तब भी वह यही बात कहतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांगुली को ‘किसी और के हितों को सुरक्षित रखने के लिए’’ चुनाव लड़ने तक का मौका नहीं दिया गया।

ममता ने सवाल किया कि उन्हें आईसीसी में क्यों नहीं भेजा गया? यह किसी के हितों को (क्रिकेट बोर्ड में) साधने के लिए किया गया। मैंने अनेक भाजपा नेताओं से बात की, लेकिन उनका नाम नहीं भेजा गया। उन्हें वंचित किया गया है। यह शर्मनाक राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button