उत्तर प्रदेशजौनपुर
स्कूल जाती बच्चियों से छीटाकशी करने वाला युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस / जौनपुर : जौनपुर सुरेरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाल्हनपुर में स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों से रास्ते में छीटाकशी करने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार, आरोपी शमशाद पुत्र मुस्ताक, निवासी मोडक, थाना सुरेरी, आए दिन लड़कियों को देखकर अभद्र हरकतें करता था। उसकी इन हरकतों से छात्राएँ भय और असुरक्षा का माहौल झेल रही थीं।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक नंदलाल चौबे अपनी टीम और एंटी रोमियो स्क्वॉड के साथ सक्रिय हुए और बुधवार 17 सितंबर 2025 को आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सुरेरी पर मु.अ.सं. 130/25 धारा 296 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से ग्रामीणों और छात्राओं ने राहत की सांस ली है और पुलिस की तत्परता की सराहना की है।






