दुर्घटनाओं की घाटी के रूप में कुख्यात है मानिकपुर की कालीघाटी

चित्रकूट।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के काली घाटी दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात है। इस तीखे टर्न में लगातार हादसे होने के कारण कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं।
मानिकपुर – कर्बी मुख्य मार्ग के मानिकपुर काली घाटी में ऐसा कोई दिन खाली नहीं जाता जिस दिन कोई दुर्घटनाएं न होती हों। मध्य प्रदेश के सतना, मझगांव से इंटवा डुडैला,मारकुंडी होते हुए कर्बी-मानिकपुर मार्ग में रातदिन बराबर लोडेड ट्रक आवाजाही करते हैं। जो आएदिन काली घाटी में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इसके साथ छोटे वाहन भी अक्सर पलट जाते हैं, जिसमें लोगों की मौतें हो जाती हैं। बुधवार को गिट्टी से लोड ट्रक फिर काली घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिसमें चालक और परिचालक बाल -बाल बचे हैं। इस यू टर्न के चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने रणनीति तो बनाई लेकिन कोई आजतक कोई कार्य नहीं हुआ है। तमाम जनप्रतिनिधियो ने भी उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर इस मोड़ को खत्म करने की मांग की है, लेकिन आजतक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।





