देश

रैली के दौरान लगने लगे PoK चाहिए के नारे

हिमाचल प्रदेश के जयसिंघपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आजाद भारत में नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत की राजनीति और नेताओं पर से जनता का विश्वास समाप्त हो गया। इस विश्वास के संकट को चुनौती के रूप में भाजपा ने स्वीकार किया है। हिमाचल प्रदेश के जयसिंघपुर में चुनावी जनसभा के दौरान लोगों ने ‘Pok चाहिए PoK’ के नारे लगाए। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा “धैर्य रखिए धैर्य।”
राजनाथ सिंह ने कहा कि वो दावे के साथ कह सकते हैं कि आज भी सीमा पर जरूरत होगी, अगर फौज को कहीं से भी कोई कमाई दिखाई देगी तो हमारे पूर्व सैनिक आज भी सीमाओं पर जाने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे ऐसे सैनिकों को हमने देखा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 2020 में हमारे सैनिकों ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया।

भारतीय जनता पार्टी ने देश के विकास के साथ साथ भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए भी काम किया है। आज अयोध्या में भव्य राम का मंदिर बन रहा है। काशी विश्वनाथ धाम हो, उज्जैन हो या सोमनाथ सभी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों का विकास किया गया है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगायी है। मैं यह नहीं कहता कि हमने भ्रष्टाचार का पूरी तरह समाप्त कर दिया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने के लिए हमने सिस्टम में बदलाव किया है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button