वायरल

झारखंड में मिला उड़ने वाला तक्षक नाग

झारखंड के रांची में मिला ऑरनेट फ्लाइंग स्नेक, अपनी खूबसूरती और उड़ने की क्षमता के लिए जाना जाता है।

जन एक्सप्रेस: झारखंड के रांची में एक तक्षक नाग (ऑर्नेट फ्लाईंग स्नेक) का रेस्क्यू किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जाता है कि राजा परीक्षित को इसी प्रजाति के सांप ने काटा था। यह सांप अपनी खूबसूरती और उड़ने की क्षमता के लिए जाना जाता है।

जानकारी के अनुसार, यह अनोखा सांप नामकुम स्थित RCH दफ्तर में मिला, जिसका रेस्क्यू कोपिठोरिया के रहने वाले रमेश कुमार महतो ने किया। रमेश ने बताया कि यह पहली बार है जब झारखंड में इस प्रजाति के सांप को पकड़ा गया है। सांप का आकार काफी बड़ा था और उसकी लंबाई तीन फीट से अधिक थी।

रमेश के साथ सांप के रेस्क्यू के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद लोग उस सांप का वीडियो बनाने लगे। रमेश ने बताया कि ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक हल्का जहरीला होता है, लेकिन इंसानों के लिए अधिक खतरनाक नहीं है। यह सांप पेड़ों पर छलांग लगाकर शिकार करता है और इसकी छलांग की लंबाई 50 से 100 फीट तक हो सकती है।

वही इस सांप की उम्र लगभग 12 साल होती है। यह छोटी छिपकलियों का शिकार करता है। इसका शरीर बेहद सुंदर और चमकीले रंगों से सजा होता है, जो इसे गहनों जैसा दिखता है, यही कारण है कि इसे ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक कहा जाता है।

यह भी पढ़े:-

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button