देश

मैं कांग्रेस का वफादार सिपाही

राजस्थान कांग्रेस में सियासी उठापटक के बीच आज अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात हुई है। यह मुलाकात काफी लंबे समय तक चली। मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने साफ तौर पर कहा कि मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से 2 दिन पहले घटनाएं हुई है उससे मैं आहत हूं। उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया गांधी को पूरी बात बताई है। पार्टी ने मुझे कई सारी जिम्मेदारियां दी है। पार्टी ने ही मुझे तीन बार मुख्यमंत्री बनाया है। जो कुछ भी हुआ है उसके लिए मैं खेद जता रहा हूं। जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैंने माफी भी मांगी है।

इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि मेरा दुख कोई नहीं जान सकता है। यह संदेश गया कि मैं सीएम रहना चाहता हूं। लेकिन मैं कांग्रेस का वफादार सिपाही हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा। अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत की। दो दिन पहले जो कुछ भी हुआ उसने हमें झकझोर कर रख दिया। इसने संदेश दिया कि यह सब हुआ क्योंकि मैं सीएम बनना चाहता था। मैंने उनसे माफी मांगी। अशोक गहलोत से यह भी सवाल पूछा गया कि क्या वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह फैसला सोनिया गांधी और कांग्रेस का नया अध्यक्ष करेगा।

गहलोत ने कहा कि कोच्चि में राहुल गांधी से मिले और उनसे (कांग्रेस अध्यक्ष के लिए) चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया, तो मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन अब मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि एक पंक्ति का संकल्प हमारी परंपरा है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button