उत्तर प्रदेशभ्रष्टाचारहमीरपुर
जमीन की नाप करने के लिये रिश्वत लेते राजस्व इंस्पैक्टर हुये वायरल

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की सरीला तहसील में तैनात राजस्व इंस्पैक्टर मिथलेश कुमार 20 हजार की रिश्वत लेते वायरल। कस्बा सरीला के किसान आदर्श कुमार ने बताया कि उसकी जमीन की नाप की आड़ में उनसे 20 हजार की मांग की जा रही थी, जबकि 5 हजार दिये जा चुके थे, बाकी रुपये देने से मना करने पर नाप नहीं की जा रही थी। वही इस मामले में डीएम घनश्याम मीना ने राजस्व इनसपैक्टर के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही करते हुये मामले की जांच के आदेश दिये हैं।






