रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर तिरंगा यात्रा, कौशांबी में गूंजा शौर्य और बलिदान का संदेश

जिला संवाददाता – आकाश मिश्रा
जन एक्सप्रेस / कौशांबी: नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा चौराहा पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में लोगों ने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने रानी अवंती बाई लोधी के अदम्य साहस, शौर्य और देशभक्ति को याद किया। लोगों से उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकाश मिश्र ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
जयंती समारोह के दौरान तिरंगा यात्रा और बाइक रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों, विचारों और देशभक्ति की भावना को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस दौरान गुलाब लोधी, अधिवक्ता सौरभ मिश्र, सभासद अजीत रैना, सभासद प्रतिनिधि रामौतार लोधी, सभासद पिंटू सोनी, गोपाल द्विवेदी, मंगल लोधी, अवधेश लोधी, रमेश लोधी, मिथलेश लोधी, कंधई लोधी, नामित सभासद संजय लोधी ,शाहबाज अहमद, अमर सिंह लोधी, दयाराम रैना, मोहम्मद अतीक, सुमेर गुप्ता, गौकरण लोधी, नीरज रैना, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।






