दिल्ली/एनसीआर

कांग्रेस से आजाद, गुलाम नबी समर्थकों से मिले

दिल्ली:  रामलीला मैदान में कांग्रेस की तरफ से महंगाई के खिलाफ बड़ी रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें कांग्रेस नेता मोदी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साध रहे हैं। वहीं 684 किलोमीटर की दूरी पर कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद रविवार को अपने गृह राज्य जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी की पहली इकाई स्थापित करके अपने राजनीतिक जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। 73 वर्षीय आजाद सुबह 11 बजे जम्मू हवाईअड्डे पहुंचे, जहां उनके समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद पूर्व कांग्रेस नेता सैनिक फार्म गए जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा दिल जम्मू कश्मीर के लिए धड़कता है। कांग्रेस कंप्यूटर से नहीं बल्कि खून पसीने से बनी थी। गुलाम नबी आजाद ने जम्मू में एक जनसभा में कहा, “कांग्रेस के लोग अब बसों में जेल जाते हैं, वे डीजीपी, कमिश्नरों को बुलाते हैं, अपना नाम लिखवाते हैं और एक घंटे के भीतर चले जाते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस विकसित नहीं हो पाई है। रैली में करीब 20 हजार लोग शामिल हो रहे हैं। संभावना है कि वह वहां से अपनी राष्ट्रीय स्तर की पार्टी की घोषणा करेंगे। 26 अगस्त को कांग्रेस में करीब पांच दशक गुजारने वाले आजाद ने पार्टी से किनारा कर लिया। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने राहुल गांधी पर जारदार हमला बोला है। आजाद ने कहा कि पार्टी छोड़ने पर मुझे घरवालों ने मजबूर किया। उन्होंने कहा कि जहां घरवालों को लगे कि यह आदमी नहीं चाहिए तो अकलमंदी खुद घर छोड़ने में है।

आजाद के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों और विधायकों सहित पार्टी के एक दर्जन से अधिक प्रमुख नेताओं के अलावा सैकड़ों पंचायती राज संस्थान (पीआरआई) के सदस्य, नगर निगम के नगरसेवक और जिला और ब्लॉक स्तर के नेता पहले ही जम्मू-कश्मीर इकाई को छोड़ चुके हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button