देश
प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर तंज, लालू का लड़का 9वीं पास है और Dy CM है
रणनीतिकार से राजनीति में आने की कवायद में जुटे प्रशांत किशोर बिहार में जन सुराज यात्रा निकाल रहे हैं। प्रशांत किशोर अपनी इस यात्रा के दौरान लगातार अलग-अलग लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में चल रही खबर के मुताबिक प्रशांत किशोर लगातार अपनी पार्टी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। उनका दावा है कि वह बिहार में 3500 किलोमीटर की लंबी यात्रा करेंगे। वह बिहार के कोने-कोने में जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने तेजस्वी यादव पर जबरदस्त तरीके से तंज करता है। इस वक्त प्रशांत किशोर का काफिला पश्चिम चंपारण के धनौजी गांव में है। यहीं पर स्थानीय लोगों से प्रशांत किशोर बात कर रहे थे।






