देश
अध्यक्ष चुनाव को लेकर बोले शशि थरूर
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद आज शशि थरूर ने प्रचार भी शुरू कर दिया है। इसके साथ ही शशि थरूर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समर्थन की अपील की है। थरूर ने दावा किया है कि कांग्रेस के भीतर लोकतंत्र है। अपने बयान में शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर जो लोकतंत्र था उसको हम दिखा रहा हैं यह कोई और पार्टी के अंदर नहीं है… मैंने एक लेख लिखा था कि पार्टी में क्यों चुनाव जरूरी है जिसके बाद पार्टी के कई लोग और कार्यकर्ताओं ने संपर्क कर मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा। उन्होंने इस बात को बार बार कहा कि चुनाव ऐलान के बाद कई लोगों, आम कार्यकर्ताओं ने मुझसे चुनाव लड़ने को कहा।