उत्तर प्रदेशलखनऊ
लखनऊ में 25 जून को पत्रकारों का विशाल धरना
यूपी की राजधानी लखनऊ में आने वाली 25 जून यानी बुधवार को पत्रकारों का विशाल धरना है

जन एक्सप्रेस/लखनऊ : आयोजनकर्ता पत्रकारों द्वारा सभी मीडियाकर्मियों को इस धरने में सम्मिलित होने का आह्वान किया है। उद्देश्य यूपी के वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन, जरूरतमंद पत्रकारों को आवास और सभी पत्रकारों के नि:शुल्क इलाज की मांग को लेकर उ.प्र. राज्य सूचना निदेशालय पर धरना आयोजित किया जा रहा है।
यह धरना किसी संगठन की ओर से नहीं है बल्कि राजधानी के उन सभी पत्रकारों की ओर से है जो चाहते हैं कि यूपी के पत्रकारों को भी उपरोक्त सुविधाएं मिलें जो कि देश के अन्य राज्यों में पत्रकारों को मिलीं हुई हैं।






