उत्तर प्रदेशपीलीभीत

भाजपा नगर मंडल की नवगठित कार्यकारिणी का राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया अभिनंदन

हमारा नेता कोई व्यक्ति नहीं, सिर्फ ‘कमल का फूल’ है, संगठन ही सत्ता की असली चाबी

जन एक्सप्रेस।पीलीभीत। नगर भाजपा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी का बुधवार को गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने अपने आवास पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर, मिष्ठान खिलाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का असली नेता सिर्फ और सिर्फ ‘कमल का फूल’ है।

राज्यमंत्री गंगवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसी व्यक्ति विशेष के नाम या स्तर पर नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा और चुनाव चिन्ह के प्रति निष्ठा रखें। उन्होंने कहा कि संगठन ही सत्ता की चाबी है, और जब संगठन मजबूत होगा तभी सत्ता भी सुलभ होगी।

उन्होंने कहा कि नवगठित नगर कार्यकारिणी को जिम्मेदारी के साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती देने का कार्य करना है। इसके लिए सभी को मिलकर समन्वय बनाना होगा। उन्होंने पूर्व कार्यकारिणी से भी आह्वान किया कि वे अनुभव के आधार पर नई टीम का मार्गदर्शन करें।

राज्यमंत्री ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की मजबूत कड़ी हैं। उनके कार्यों और समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब बूथ अध्यक्षों को भीड़ में समस्याएं रखने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि उनके लिए अलग से कार्यालय में मिलने का समय निर्धारित किया जाएगा, जिससे सीधे संवाद संभव हो और समाधान शीघ्र मिल सके।

इस अवसर पर भाजपा के नगर महामंत्री अमरीष शर्मा, पीयूष अग्रवाल, नगर मंत्री ओमकार मौर्य, कोषाध्यक्ष आरती कश्यप, नितिन सक्सेना, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, विवेक शुक्ला, अवतार सिंह मोनू, देव स्वरूप, अमन वाल्मीकि, दीपू कश्यप, राकेश लोधी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, शिव नारायण शर्मा, जे.पी. सिंह, अंकुर अग्रवाल, मोहित सक्सेना, विकास पाल सिंह एवं कार्यालय प्रभारी सुनील मिश्रा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला, जो आने वाले चुनावों में पार्टी के लिए मजबूती का संकेत दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button