उत्तर प्रदेशजौनपुर

जफराबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता और दो बेटों की लोहे की रॉड से हत्या

जन एक्सप्रेस। जौनपुर :उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा बाईपास के पास स्थित लालजी वेल्डिंग वर्कशॉप में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां पिता और उसके दो पुत्रों के शव मिले।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तीनों की हत्या भारी धारदार हथियार या लोहे की रॉड से सिर पर वार कर की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर 08 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही हैं। मौके पर मौजूद पुलिस बल साक्ष्य संकलन और अन्य विधिक कार्यवाही में जुटा है।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण का भरोसा दिलाया है।जनमानस में भय का माहौल, लोगों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button