देश

सचिन पायलट के खेमे में बढ़ने लगी हलचल

राजस्थान में कांग्रेस के अंदर संकट के बीच अब सचिन पायलट खेमा सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। दरअसल, अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने को लेकर संभावनाएं जताई जा रही थी। इसी के बाद कांग्रेस के पर्यवेक्षक राजस्थान पहुंचे थे और विधायकों से अगले मुख्यमंत्री को लेकर रायशुमारी की जानी थी। लेकिन, उससे पहले ही अशोक गहलोत खेमा बगावत पर उतर आया। अशोक गहलोत खेमे का दावा है कि दिल्ली से आए पर्यवेक्षक सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव लेकर आए थे। गहलोत गुट का यह भी कहना है कि जिसने सरकार गिराने की कोशिश की थी, उसे मुख्यमंत्री बनाया जाए। यह बर्दाश्त नहीं है। दूसरी ओर अजय माकन का दावा है कि अशोक गहलोत के इशारे पर ही राजस्थान में इस संकट आया है। वह साफ तौर पर इसे अनुशासनहीनता मान रहे हैं।

सचिन पायलट ने आलाकमान को अब एक सलाह दे ही है। सचिन पायलट ने साफ तौर पर कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अगर पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला लेते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री नहीं रहना चाहिए और साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों को साथ लाना अशोक गहलोत की ही जिम्मेदारी है। हालांकि इस खबर पर सचिन पायलट ने कहा कि मुझे डर है कि यह झूठी खबर बताई जा रही है। दूसरी ओर सचिन पायलट के समर्थक विधायक जयपुर में पहुंचने लगे हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button