देश

सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल…

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिम से विधायक शीतल अंगुराम बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली हेडक्वार्टर में बीजेपी की सदस्यता ली। बता दें कि रिंकू ने पिछले साल जालंधर उपचुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की थी। बीजेपी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी यहां गठबंधन नहीं की है।

सुशील कुमार रिंकू निवर्तमान लोकसभा में आप के एकमात्र सदस्य हैं। आप ने जालंधर से सुशील रिंकू को ही दोबारा उम्मीदवार बनाया था। आप में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस में भी रह चुके हैं। साल 2023 में कांग्रेस छोड़ने के अगले ही दिन उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप उम्मीदवार घोषित किया गया था। अब माना जा रहा है कि सुशील कुमार रिंकू बीजेपी की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button